संजय प्लेस में देर रात कैफे में लगी आग. कैफे की चौथी मंजिल पर फंसे थे पांच लोग फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाल टाला हादसा
आगरा के संजय प्लेस स्थित कैफे में देर रात भीषण आग लग गई. ब्लॉक नंबर 25 की शॉप नंबर 15 में बने कैफे में रात करीब पौन बजे आग लगने से हड़कंप मच गया. कैफे की चौथी मंजिल पर पांच लोग फंसे थे. थोड़ी ही देर में आग की लपटें तेज होने लगीं और उसने पूरे कैफे को चपेट में लेना शुरू कर दिया।