आगरा में 14-15 मार्च को कड़ी सुरक्षा में होगी यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम सुरक्षा निर्देश जारी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 मार्च 2026

आगरा में 14-15 मार्च को कड़ी सुरक्षा में होगी यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम सुरक्षा निर्देश जारी

आगरा में 14-15 मार्च को कड़ी सुरक्षा में होगी यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम सुरक्षा निर्देश जारी

आगरा:-यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जा रही है. आगरा में इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां दोनों दिनों में दो-दो पालियों सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर में 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है. मंगलवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में परीक्षा को लेकर सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं।

सूरसदन प्रेक्षागृह में बैठक में 28 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 15 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 20 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों से अवगत कराते हुए परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया. परीक्षा तिथि से पूर्व 13 मार्च को एक रिहर्सल प्रशासन/पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की जायेगी. बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, नोडल पुलिस अधिकारी हिमांशु गौरव, नोडल प्रशासन अधिकारी यमुनाधर चौहान, कोषाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

video

Pages