आगरा सहित यूपी के 2 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: 5 लाख तक की कैशरहित मिलेगी चिकित्सा सुविधा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 मार्च 2026

आगरा सहित यूपी के 2 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: 5 लाख तक की कैशरहित मिलेगी चिकित्सा सुविधा

आगरा सहित यूपी के 2 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: 5 लाख तक की कैशरहित मिलेगी चिकित्सा सुविधा

यूपी:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नकदरहित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इस योजना के अंतर्गत शिक्षकों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ संबद्ध निजी अस्पतालों में भी नकदरहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रति शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी 2479.70 रुपये का प्रीमियम व्यय होगा। प्रदेश में लगभग 2 लाख से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी इस योजना से लाभान्वित होंगे और इस पर सरकार को लगभग 50 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का व्यय वहन करना पड़ेगा।

इस योजना का संचालन राज्य समग्र स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी (साचीज) के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक की नकदरहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिसकी दरें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आरोग्य योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होंगी।

video

Pages