उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की "नियम पुनरीक्षण समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 14 मार्च को - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की "नियम पुनरीक्षण समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 14 मार्च को

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की "नियम पुनरीक्षण समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 14 मार्च को

आगरा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की "नियम पुनरीक्षण समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 14 मार्च को प्रस्तावित है। समिति के सभापति हरिओम पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

समिति जनपद आगरा और फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करेगी, जिनमें शामिल हैं:

- मा० सदस्य विधान परिषद् और मा० सदस्य विधान सभा से प्राप्त पत्रों का निस्तारण

- विधायक निधि से होने वाले कार्यों पर प्रारंभ करने और पूर्ण करने की समय सीमा

- एक जिला एक उत्पाद के संबंध में लक्ष्य और प्रगति
- विधान परिषद् की विभिन्न समितियों की बैठकों के निर्देशों का अनुपालन

- अल्पसूचित, तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर
- विधान परिषद् की याचिकाएं और विशेषाधिकार हनन के मामले

- मा० विधायकों के संस्तु/शिकायती पत्रों का निस्तारण

- मा० विधायकों के प्रोटोकाल के उल्लंघन के मामले

यह अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आगरा और फिरोजाबाद के विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

video

Pages