फसल बीमा संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए उप कृषि निदेशक ने जारी किए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14447 - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 मार्च 2026

फसल बीमा संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए उप कृषि निदेशक ने जारी किए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14447

फसल बीमा संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए उप कृषि निदेशक ने जारी किए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14447

फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं के समाधान व फसल नुकसान की सूचना अब व्हाट्सएप और ऐप पर भी दे सकेंगे किसान।

फसल बीमा से संबंधित समस्या के समाधान के लिये जनपद के उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद में कार्यरत फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से करें सम्पर्क।

आगरा:-उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने अवगत कराया है कि प्रदेश/जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल क्षति की सूचना देने एवं फसल बीमा योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु भारत सरकार के टोल फ्री नम्बर-14447, क्राप इन्श्योरेन्स-एप्प एवं व्हाटस-एप्प चैटबाट नम्बर-7065514447, फसल बीमा पोर्टल- https://pmfby.gov.in के व्यापक प्रचार प्रसार संबंधी जानकारी हेतु कृषकों द्वारा उक्त माध्यमों का प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त के अतिरिक्त फसल बीमा के संबंधित समस्या के समाधान के लिये जनपद के उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद में कार्यरत फसल बीमा (जिलाप्रबन्धक, एच०डी०एफ०सी० ऐर्गो, जनरल इन्सोरेंन्स कम्पनी, लि० आगरा) कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क किया जा सकता है।
--------------

video

Pages