आगरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 मार्च 2026

आगरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान

आगरा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान

आगरा:- पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में ऐतिहासिक एवं विश्व धरोहर स्थल ताजमहल के आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दशहरा घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान में आगरा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, विशेष रूप से मिशन शक्ति टीम, ने पूर्ण उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। उनके साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए जन-जागरूकता का सराहनीय परिचय दिया।

दशहरा घाट एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई करते हुए कूड़ा-करकट, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन आदि अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। अभियान के दौरान आमजन एवं पर्यटकों को ‘स्वच्छता ही सेवा है’ का संदेश देते हुए स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

video

Pages