उत्तर प्रदेश विधान परिषद की "अंकुश समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 18 मार्च को
आगरा:-उत्तर प्रदेश विधान परिषद की "अंकुश समिति" का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 18 मार्च को आगरा में आयोजित किया जाएगा। समिति के सभापति कुँवर महाराज सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा की जाएगी।
17 मार्च को समिति के सदस्यगण मथुरा से चलकर आगरा पहुंचेंगे, जहां वे जनपद आगरा व मैनपुरी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद एवं विकास प्राधिकरणों से संबंधित प्रश्नावली आधारित समीक्षा की जाएगी।
समिति द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी:
- विकास प्राधिकरणों द्वारा भूमि अधिकरण के मानकों की समीक्षा
- अवैध कब्जों की संख्या और उनके हटाने के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा
- आवासीय भवन भूखण्डों को व्यावसायिक भवन भूखण्ड में परिवर्तन के मानकों की समीक्षा
- पार्कों के रख-रखाव और अवैध कब्जों की समीक्षा
- नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों और चिकित्सालयों की समीक्षा