आगरा में दूध की डेयरी पर विवाद, डेयरी संचालक ने की गोलीबारी, एक घायल
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक दूध की डेयरी पर लेन-देन को लेकर हुए विवाद में डेयरी संचालक ने गोली चलाई, जिसमें एक युवक के हाथ व पैर में गोली लगी। घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 03 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।