जनपद के समस्त ब्लॉक में 23 मार्च से 10 अप्रैल-2026 तक सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लगाए जाएंगे भर्ती शिविर
अन्य जिले के युवक भी भर्ती शिविर में हो सकते हैं शामिल
आगरा:- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने अवगत कराया है कि एस0आई0एस0 सिक्यूरिटी दिल्ली कंपनी द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लाकों में युवक भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिनांक 23 मार्च 2026 को अछनेरा ब्लॉक, 24 मार्च को फतेहपुर सीकरी,25 मार्च को अकोला, 27 मार्च को बिचपुरी, 28 मार्च को बरौली अहीर, 06 अप्रैल 2026 को खंदौली ब्लॉक, 07 अप्रैल को एत्मादपुर, 08 अप्रैल को खेरागढ़ ब्लॉक, 09 अप्रैल को सैयां ब्लॉक तथा 10 अप्रैल 2026 को समशाबाद ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाये जायेगें।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 7534094820, 8198812285, 7838282197 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अन्य जिले के युवक भी भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।
---------------