मत्स्य सम्पदा जागरूकता अभियान: यमुना में 25 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 22 मार्च 2026

मत्स्य सम्पदा जागरूकता अभियान: यमुना में 25 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह

मत्स्य सम्पदा जागरूकता अभियान: यमुना में 25 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह

आगरा में मत्स्य सम्पदा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यमुना नदी में 25 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का प्रवाह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन  उपस्थित रहे।

डॉ. हरेन्द्र प्रसाद, उप निदेशक मत्स्य, आगरा मण्डल, आगरा ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. पाण्डे ने मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी।

माननीय सांसद जी ने मत्स्य विकास कार्यक्रमों में और अधिक गति लाने पर बल दिया और नदियों के किनारे निवास करने वाले मछुआ समुदाय के उत्थान हेतु सोलर लाइट, सामुदायिक केंद्र तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

video

Pages