आगरा में भीषण हादसा: कार-ट्रक टक्कर में 3 साल की बच्ची सहित 2 की मौत, 6 घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 मार्च 2026

आगरा में भीषण हादसा: कार-ट्रक टक्कर में 3 साल की बच्ची सहित 2 की मौत, 6 घायल

आगरा में भीषण हादसा: कार-ट्रक टक्कर में 3 साल की बच्ची सहित 2 की मौत, 6 घायल

आगरा में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 साल की बच्ची और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

हादसा फतेहाबाद से बाह के लिए जाने वाले मार्ग पर अरनोटा पुल के पास हुआ, जब फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार सामने से बाह की तरफ से आ रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान 42 साल के रामकुमार और 3 साल की तनु के रूप में हुई है। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

video

Pages