यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: ईको वैन और डबल डेकर बस की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल
हाथरस:-यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह 4 बजे सादाबाद क्षेत्र में ईको वैन को पीछे से आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ईको वैन में डबल डेकर बस घुस गई और ईको वैन में सवार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईको वैन में 11 लोग सवार थे और ये दिल्ली से धौलपुर के लिए जा रहे थे। वहीं, नोएडा से गौरखपुर के लिए डबल डेकर बस आ रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोर 141 पर डबल डेकर बस ने आगे चल रही वैन को टक्कर मार दी।
मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। मरने वालों की पहचान विजय पुत्र सुखराम बघेल, पिंकी पत्नी विजय, नाथू देवी पत्नी अमर सिंह, दिनेश पुत्र हुकम सिंह, सुनीता पत्नी दिनेश और लोकेश पुत्र भूरी सिंह के रूप में हुई है।