फतेहाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 किलो कॉपर तार और आभूषण बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 1 मार्च 2026

फतेहाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 किलो कॉपर तार और आभूषण बरामद

फतेहाबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.5 किलो कॉपर तार और आभूषण बरामद

आगरा में फतेहाबाद पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास से एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 2.5 किलोग्राम कॉपर तार और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अनिल पुत्र नत्थीलाल (निवासी हिमायुपुर, शमशाबाद), बनवारी लाल पुत्र रामदयाल (निवासी हिमायुपुर, शमशाबाद, वर्तमान पता बरसैनी, देवगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश) और भूपेंद्र पुत्र मातादीन (निवासी खैरा, स्टेशन रोड, मुरैना, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर तरुण धीमान, उपनिरीक्षक सचिन तोमर, देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार, संजीव कुमार, ज्वाला प्रसाद और पवन कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस उपायुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने 27 नवंबर की एक चोरी की घटना स्वीकार की है।

इस संबंध में महेशचंद्र ने 26 नवंबर की रात अपनी दुकान से 17.5 एचपी और 2 एचपी की सबमर्सिबल, 7.5 हॉर्स पावर की जनरेटर मोटर, लगभग 22 किलोग्राम कॉपर तार और करीब 20 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। इसी तरह, 24 दिसंबर को मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 दिसंबर की रात चोरों ने उनकी दुकान की छत काटकर श्रवण मशीन, दो जनरेटर के ऑल्टरनेटर, एक स्टेबलाइजर सहित अन्य सामान चुरा लिया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने इन दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 26 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के थाना सबलगढ़, जिला मुरैना क्षेत्र में एक घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की बात भी कबूल की है। संबंधित थाने को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है।

video

Pages