आगरा में होली की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर की बड़ी बैठक
आगरा:-पुलिस कमिश्नर आगरा, दीपक कुमार, IPS ने आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से गोष्ठी की।
गोष्ठी के दौरान सभी अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने, सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
साथ ही होली पर्व के दौरान महिलाओं/बालिकाओं/बुजुर्ग व्यक्तियों से अभद्रता न हो, जनपद के सभी डी.जे. संचालकों से त्योहार पूर्व वार्ता सुनिश्चित कर ली जाए कि वे मानक अनुरुप ही डी.जे. संचालन करें, किसी भी दशा में अश्लील अथवा आपत्तिजनक गाने न बजायें तथा छोटी से छोटी सूचना को गम्भीरता से लें एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।