राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 मार्च तक OTP और पोर्टेबिलिटी सुविधा जारी
अंत्योदय राशन कार्डधारकों को 31 मार्च तक मिलेगा मार्च का राशन-जिला पूर्ति अधिकारी
आगरा:-जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि माह-मार्च, 2026 के सापेक्ष राशन कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 28.03.2026 तक सभी कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण कराया जाना सम्भव नहीं होगा, जिसके दृष्टिगत माह मार्च, 2026 के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की तिथि दिनांक 31.03.2026 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है माह-मार्च, 2026 के सापेक्ष राशन कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण दिनांक 31.03.2026 तक कराया जायेगा, मोबाइल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक 28.03.2026 के साथ-साथ दिनांक 31.03.2026 को भी उपलब्ध रहेगी। उपरोक्तानुसार दिनांक 31.03.2026 तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा भी रहेगी।