आगरा: ट्रांस यमुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद,एक शराब तस्कर गिरफ्तार
ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक एंव समस्त टीम की बेहतरीन पुलिसिंग,अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय शराब और बीयर तस्कर गैंग के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 2,500,000 रुपये है।
गिरफ्तार तस्कर का नाम मूलाराम पुत्र किरताराम है, जो राजस्थान के जालौर जिले के बागौड़ा थाना क्षेत्र के रंगाला गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक केंटर गाड़ी जब्त की है, जिसमें 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का (30 पेटी कुल 360 वोत्तल मैकडावल नं0-1, 10 पेटी कुल 240 हाफ मैकडावल नं0-1 व 10 पेटी कुल 480 क्वार्टर मैकडावल नं0-1) और 300 पेटी पंजाब मार्का बीयर (200 पेटी कुल 4800 बीयर का कैन किंगफिशर व 100 पेटी कुल 2400 थण्डरबोल्ट बीयर का कैन) बरामद की गई है।
गिरफ्तार शराब तस्कर ने पूछताछ में बताया कि सत्तार और आबिद, जो तावडू के पास किसी गांव जिला नूह मेवात हरियाणा के रहने वाले हैं, ने उसे शराब लदा केंटर दिया था। इन लोगों का एक साथी राहुल खान ने उसे यह गाड़ी बहादुरगढ़ के पास वेस्टन पेरीफेरल पर दी थी और एक मोबाइल दिया था। अभियुक्त को सोनू जाट, इजराईल, अनिल कुमार व्हास्टएप से लगातार कॉल कर आगे के रास्ते के बारे में बता रहे थे। इन लोगों ने अभियुक्त से यह गाड़ी पटना बिहार में पहुंचाने के लिए कहा था। अभियुक्त ने बताया कि सत्तार और आबिद व राहुल ये सभी लोग पंजाब की किसी शराब की फैक्ट्री से सस्ती शराब खरीदकर अच्छे मुनाफे के लिए बिहार में शराब को अवैध रूप से बेच देते हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार,उ0नि0 ऋषि कुमार, उ0नि0 विक्रम सिंह,उ0नि0 संदीप कुमार,उ0नि0 लविश नागर,उ.नि. हिमांशु सैनी,हे0का0 लोकेश कुमार,का0 शिवकेश,का0 अभिषेक मलिक शामिल रहे ।