ऑनलाइन धमकी व अवैध वसूली की साजिश का खुलासा: आगरा पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 5 मार्च 2026

ऑनलाइन धमकी व अवैध वसूली की साजिश का खुलासा: आगरा पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन धमकी व अवैध वसूली की साजिश का खुलासा: आगरा पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने ऑनलाइन धमकी और अवैध वसूली की साजिश का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मलपुरा पुलिस टीम द्वारा की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव शर्मा पुत्र रामदत्त निवासी ग्राम व पोस्ट बीरई, थाना मलपुरा, आगरा, हृदयेश पुत्र कोमल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट ककुआ थाना मलपुरा आगरा, धीरज सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कदौना तहसील छाता थाना कोसी कलां जिला मथुरा, और लतीफ उर्फ रहमान पुत्र सगीर निवासी नंगला मस्जिद थाना मलपुरा आगरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से 1 स्विफ्ट कार (सफेद रंग), 6 मोबाइल और 1 कॉपी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त ऑनलाइन धमकी देकर अवैध वसूली की मांग कर रहे थे। उन्होंने प्रमोद कुमार अग्रवाल की ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन तरीके से अपनी पहचान छिपाकर वीपीएन पोर्टल, वर्चुअल सेकेण्ड लाईन, जस्ट काल एप्प एवं नोर्ड वीपीएन चेनज के माध्यम से वर्चुअल नम्बर जेनरेट कर लगातार ऑनलाइन गेमिंग के पैसों को लेकर झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर डरा धमका कर 12.5 करोड़ के 20 प्रतिशत रुपयों की बसूली की मांग कर रहे थे।

video

Pages