होली पर्व के दृष्टिगत आगरा पुलिस अलर्ट: कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फुट पेट्रोलिंग
आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट आगरा के समस्त एसीपी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जा रही है।
पुलिस टीम सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा ले रही है और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही है। स्थानीय नागरिकों से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, भ्रामक सूचना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।