विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने 40 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण; खिले चेहरे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 मार्च 2026

विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने 40 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण; खिले चेहरे

विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने 40 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण; खिले चेहरे

राजकीय संकेत विद्यालय में भव्य उपकरण वितरण समारोह, 10 को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता: विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल

आगरा:-दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आगरा द्वारा आज राजकीय संकेत विद्यालय के प्रांगण में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल रहे। 
विधायक जी ने अपने कर-कमलों द्वारा कुल 40 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए। वितरण में मुख्य रूप से 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 10 एम.आर. किट, 05 ब्रेल किट, 10 सामान्य ट्राईसाइकिल और 05 व्हीलचेयर शामिल रहीं।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ये उपकरण न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ाएंगे बल्कि उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के उपनिदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित समस्त विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। वितरण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
-------------------

video

Pages