आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े गए 423 यात्री. 2.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला इनमें 197 यात्री बिना टिकट के कर रहे थे सफर
आगरा छावनी जंक्शन पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध 23 मार्च को किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। जांच अभियान में 197 बिना टिकट यात्रियों से 1,27,080 रुपए तथा 226 अनियमित यात्रियों से 1,03,510 रुपए जुर्माने सहित कुल 423 यात्रियों से 2,30,590 रु का जुर्माना वसूल किया गया।
जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की मंडल में इस प्रकार की जांच निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें।