दहेज हत्या का मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 मार्च 2026

दहेज हत्या का मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

दहेज हत्या का मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

आगरा के पिनाहट में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। थाना पिढ़ोरा पुलिस ने मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को वादी ने थाना पिढ़ोरा में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि करीब दो साल पहले उसकी बहन की शादी भानू प्रताप पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम आसे का पुरा, थाना पिढ़ोरा, आगरा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मृतका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या

वादी ने अपनी तहरीर में बताया कि 21 मार्च को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसकी बहन की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना पिढ़ोरा में मुकदमा संख्या 12/26, धारा 85/80 (2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी भानू प्रताप (पति), राजवीर (ससुर) और एक महिला अभियुक्ता (सास) को आगरा-बाह रोड से गिरफ्तार किया गया। थाना पिढ़ोरा पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। मामले की जांच अभी जारी है।

video

Pages