आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे 5 लोगों की मौत, 4 घायल
आगरा के चित्राहट में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे इटावा के श्रद्धालुओं की बोलेरो गांव पई के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दंपती, बेटी, पिता और चालक शामिल हैं। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और सैफई मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हैं ।
हादसे की वजह चालक को नींद आने की संभावना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतकों की पहचान देवेंद्र (35), उनकी पत्नी सीमा देवी (30), उनकी बेटी आराध्या (3), देवेंद्र के पिता कांता प्रसाद (70) और चालक ऋषि (20) के रूप में हुई है।