आगरा से गंगा स्नान को जा रहे परिवार कीकार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी सभी सुरक्षित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 मार्च 2026

आगरा से गंगा स्नान को जा रहे परिवार कीकार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी सभी सुरक्षित

आगरा से गंगा स्नान को जा रहे परिवार की
कार हुई दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी सभी सुरक्षित


आगरा से सोरों गंगा स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गई. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर तीन बार पलट गई. वहां आए लोगों ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला. गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आगरा के रहने वाले शिवराम अपने परिवार और साथियों के साथ सोरोंजी गंगा स्नान के लिए शुक्रवार सुबह जा रहे थे. कार में इनके साथ 55 साल के रामवीर, 70 साल की शांति देवी, 45 साल की सुनीता, 40 साल के बीनू और 4 साल की दामिनी सवार थी. जैसे ही कार फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में रहने वाले नगला दल के पास पहुंची तभी अचानक कार के सामने एक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक ने कार मोड़ी लेकिन वह अनियंत्रित हो गई और कार तीन बार सड़क पर पलट गई. वहां मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और उन्होंने तत्परता दिखते हुए कार के शीशे तोड़कर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना से अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्प्ताल पहुंचाया. सभी की हालत खतरे से बाहर है. किसी के गंभीर चोट नहीं आई है

video

Pages