सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश: मिशन शक्ति-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 मार्च 2026

सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश: मिशन शक्ति-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम

सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश: मिशन शक्ति-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम

आगरा:-उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति-5.0' अभियान के अंतर्गत, पुलिस कमिश्नर, आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में थाना अछनेरा पुलिस एवं मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम द्वारा ग्राम कुकथला में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों की प्रकृति, उनसे बचाव के उपायों तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

महिलाओं को बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1098, 112 सहित अन्य आवश्यक सूचनाएँ प्रदान की गईं। पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखना है।

video

Pages