आंखों में नींदे ना दिल में करार मोहब्बत की क्या चीज होती है---------प्यार का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा: प्रेमिका से मिलने की जिद में इतना ऊपर पहुंचा युवक
आगरा। ताजनगरी के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा आशिक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद को लेकर 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। लगभग 5 घंटे तक चले इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। भारी मशक्कत और परिजनों की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के थाना टूंडला अंतर्गत गांव दारापुर निवासी बंटी पुत्र सूबेदार सिंह बुधवार सुबह करीब 9 बजे शाहदरा चुंगी स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते युवक टावर की लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया और वहां से चिल्लाने लगा— "उसे बुलाकर लाओ, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।" युवक का कहना था कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
5 घंटे तक थम गईं सांसें
टावर पर युवक को देख नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक ने टावर के ऊपर से ही 112 कंट्रोल रूम को कॉल कर अपनी मांग दोहराई। पुलिस ने युवक के परिजनों को नगला बिहारी से मौके पर बुलाया। लगभग 5 घंटे की कड़ी घेराबंदी और समझाने-बुझाने के बाद दोपहर 2 बजे युवक को सकुशल नीचे उतारा जा सका।
एकतरफा प्यार का बताया जा रहा मामला