मिशन शक्ति 5.0: एत्मादपुर पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुण, - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मिशन शक्ति 5.0: एत्मादपुर पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुण,

मिशन शक्ति 5.0: एत्मादपुर पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुण, 

एत्मादपुर (आगरा) कप्तान सिंह चौधरी:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत गुरुवार को थाना एत्मादपुर पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। डीसीपी वेस्ट (आगरा) के निर्देशन में गठित मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

सुरक्षा और जागरूकता पर जोर

थाना एत्मादपुर की महिला पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुँचकर उन्हें विषम परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी। टीम ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की, जिनमें प्रमुख हैं 1090: महिला पावर लाइन,112: पुलिस आपातकालीन सेवा, 181: महिला हेल्पलाइन, 1098: चाइल्ड हेल्पलाइन 

आत्मनिर्भरता का संदेश

भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई उन्हें राह चलते परेशान करता है या सोशल मीडिया के माध्यम से डराने की कोशिश करता है, तो वे निडर होकर इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाली छात्राओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। टीम ने छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच' और साइबर सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने यह संदेश दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है।

"मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि बालिकाओं के भीतर वह आत्मविश्वास पैदा करना है जिससे वे समाज में निडर होकर आगे बढ़ सकें।"

video

Pages