मिशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई: राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मिशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई: राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मिशन शक्ति के तहत बड़ी कार्रवाई: राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति-5.0" अभियान के तहत मलपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे व अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार (26 मार्च 2026) को थाना मलपुरा की 'मिशन शक्ति' पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मां केला देवी मंदिर (इटौरा) के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील कमेंट्स कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। वह राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना बयाना क्षेत्र स्थित ग्राम कलसाड़ा (शांति कॉलोनी) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मलपुरा में मुकद्दमा संख्या- 127/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस (BNS) में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के निर्देशन में गठित टीमें लगातार स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। पुलिस द्वारा महिलाओं को संकट के समय 1090, 1076, 1098, 112, 181 और 190 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे निडर होकर अपने कार्यों को पूरा कर सकें।

कार्यवाही के समय पुलिस टीम में ये प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ थाना मलपुरा आगरा, मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला एसआई अनीता कश्यप, एसआई दीपक चौधरी और कांस्टेबल अवधेश कुमार रहे शामिल।

video

Pages