पुष्पा स्टाइल में अवैध शराब की तस्करी:एत्मादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 606 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा
थाना प्रभारी आलोक कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग ,लगातार की जा रही है अपराधियों पर कार्यवाही
आगरा के एत्मादपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 606 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। यह कार्रवाई रविवार तड़के सुबह कुबेरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे हाईवे पर चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। ट्रक में बड़े जनरेटर के कवर के अंदर पुष्पा स्टाइल में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। बरामद शराब में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन जैसे कई नामी ब्रांड शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान शराब का यह जखीरा पकड़ा गया। पुलिस अब शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।