थाना एत्मादपुर पुलिस ने होली वाले दिन पकड़ी 67 बोतल अंग्रेजी शराब, हरियाणा से फिरोजाबाद जा रहा था माल
जनपद आगरा:- जिले के थाना एत्मादपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की चार पेटियों में रखी 67 बोतलें पकड़ी हैं। आपको बता दें कि अवैध बिक्री के लिए कार से हरियाणा से फिरोजाबाद जनपद में जा रही थी शराब।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पता चला है कि होली पर्व के दृष्टिगत थाना एत्मादपुर पुलिस टीम लगातार शांति व्यवस्था व अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करती नजर आ रही है। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस टीम भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगे हुई है। इसी क्रम को लेकर एत्मादपुर पुलिस टीम चैकिंग अभियान में लगी हुई थी। तभी एक मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से एक अभियुक्त पंकज निवासी चिरावली केशपुरा थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। जोकि कार में सवार था। और अवैध बिक्री के लिए अंग्रेजी शराब को जनपद फिरोजाबाद में ले जा रहा था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बेगनार कार, एक मोबाइल व 1100 रूपये बरामद किए हैं। पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी व बरामदी के आधार पर धारा 60 (1) आवकारी अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह कार उसके भाई के नाम पर रजिस्टर है। और व लगभग छः महीने से टैक्सी के तौर पर गुड़गांव हरियाणा में चला रहा है। होली के त्यौहार पर व अपने गांव जा रहा था। उसने यह शराब कम दामों में इस उद्देश्य से हरियाणा से खरीदी थी। की वह अपने गांव जाकर अधिक दामों में बेच सके। जिससे उसे अधिक मुनाफा हो सके।