शमशाबाद पुलिस की मिशन शक्ति: महिलाओं की शिकायतों का समाधान
जनपद आगरा:-पुलिस उपायुक्त पूर्वी के निर्देशन में शमशाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए विशेष पहल की है। थाना शमशाबाद में महिलाओं की शिकायतों को सुना जा रहा है और आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है। पुलिस टीम महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुन रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।