आगरा:थाना खेरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 6 वर्षीय मासूम गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद
जनपद आगरा:-जिले के थाना खेरागढ़ पुलिस ने एक 6 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका के पिता सौरभ निवासी ग्राम भिलावली ने 22 मार्च 2026 को अपनी पुत्री लविष्का उर्फ लाडो के गुमशुदा होने की सूचना दी थी।
पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान चलाया और बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बालिका को विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसके पिता सौरभ के सुपुर्द किया गया।