आगरा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक मीटिंग आयोजित
जनपद आगरा:-जिले के ग्राम कुआँ खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नए पदाधिकारियों में संदीप, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, राकेश यादव, नरेश यादव, दुर्गेश यादव, उमेश उर्फ उमेश सिंह, कमल बाबु, कमल बाबू ,साहब सिंह आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर चौधरी ओमवीर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजपाल सिंह जिला अध्यक्ष, पदम सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र यादव प्रदेश सचिव, शिव कुमार गुर्जर प्रदेश सचिव, जगत मोहन यादव मंडल उपाध्यक्ष, हारुन खान एडवोकेट मंडल अध्यक्ष अ.मो., चंद्रभान भदोरिया जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, राकेश भदोरिया तहसील अध्यक्ष बाद, उमेश यादव जिला अध्यक्ष युवा, राम कुमार सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष फतेहाबाद, गोपाल सिंह भदोरिया ब्लॉक अध्यक्ष पिनाहट, नरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ,श्रीनिवास यादव, दयाशंकर यादव ,संदीप यादव राकेश भदौरिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।