आगरा से सटे टूंडला में चाय विक्रेता की बेरहमी से हत्या 8 दिन पहले ही खोली थी चाय की दुकान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 मार्च 2026

आगरा से सटे टूंडला में चाय विक्रेता की बेरहमी से हत्या 8 दिन पहले ही खोली थी चाय की दुकान

आगरा से सटे टूंडला में चाय विक्रेता की बेरहमी से हत्या 8 दिन पहले ही खोली थी चाय की दुकान


आगरा से सटे टूंडला में चाय की दुकान पर सो रहे 45 साल के दुकानदार की सिर पर भारी वस्तु मारकर हत्या कर दी गई है. सुबह जब बेटा दुकान पर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना टूंडला के गांव उलाऊ में तेजपाल पुत्र शेर सिंह रहते थे. इन्होंने हाल ही में 8 मार्च को जरौली कट के पास अपनी चाय नाश्ते की दुकान शुरू की थी. रात करीब नौ बजे वह घर से दुकान पर सोने के लिए चले गए. बेटे कुलदपी को घर भेज दिया. सुबह तेजपाल का बेटा कुलदीप करीब छह बजे दुकान पर पहुंचा तो यहां उसने पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा. कुलदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. दुकान खोलने से लेकर अन्य पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है. आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं. जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

video

Pages