आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
आगरा के साइबर सेल ने एक साइबर धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता के खाते में ₹60,000/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई है। अज्ञात व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के खाते में गलती से पैसे स्थानांतरित होने का बहाना बनाकर ठगी की थी।
आगरा पुलिस की अपील:
- कंपनी/बैंक के कस्टमर केयर नंबर केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
- अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर निजी जानकारी साझा न करें।
- अनजान लिंक या APK फाइल पर बिना सत्यापन के क्लिक/डाउनलोड न करें।