मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: "पहले माफिया राज था, अब विकास का दौर है" - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: "पहले माफिया राज था, अब विकास का दौर है"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: "पहले माफिया राज था, अब विकास का दौर है"

आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले "वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया" की चर्चा होती थी, लेकिन अब "वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज" की पहचान बन रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के लिए नई पॉलिसी लेकर आने जा रही है। इसके तहत निजी और सरकारी क्षेत्र के सहयोग से आधुनिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यथार्थ ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य परियोजनाओं में सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल को मंच पर बुलाकर अपने पास बैठाया, जिसे सम्मानजनक संकेत के रूप में देखा गया।

video

Pages