घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़े. अब 15 दिन की जगह 21 दिन में बुक हो सकेगा सिलेंडर जानें अब कितने का मिल रहा आगरा में गैस सिलेंडर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़े. अब 15 दिन की जगह 21 दिन में बुक हो सकेगा सिलेंडर जानें अब कितने का मिल रहा आगरा में गैस सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये बढ़े. अब 15 दिन की जगह 21 दिन में बुक हो सकेगा सिलेंडर जानें अब कितने का मिल रहा आगरा में गैस सिलेंडर

आगरा:-अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोतरी की है. केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को 60 रुपये महंगा कर दिया है. आज 7 मार्च से नये रेट लागू हो गए हैं. आगरा में अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर 865 रुपये का मिल रहा था जोकि अब 925 रुपये का हो गया है. वहीं 19 किग्रा वोल कॉमर्शियल सिलेंडर पर 144 रुपये बढ़ाए गए हैं. यह अब 1939 रुपये का हो गया है।

21 दिन के गैप पर हो सकेगी बुकिंग

ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए एलपीजी गैस की किल्लत की आशंका पर सरकार ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिन की जगह 21 दिन के गैप पर हो सकेगी. पहले बुकिंग का टाइम 15 दिन था लेकिन दुनिया में बिगड़ते हालात, खासकर ईरान व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में अनिश्चितता बढ़ गई है. इसके घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए लॉकिंग पीरियड में बदलाव किया गया है. पहले यह टाइम 15 दिन का था लेकिन अब 21 दिन का कद दिया गया है।

video

Pages