अवैध असलहे से फायर कर युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

अवैध असलहे से फायर कर युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध असलहे से फायर कर युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 15 मार्च 2026 को रात 9 बजे वादी का बेटा दूध देने के लिए बजरंग डेरी पर गया था। वहां किसी बात में कहासूनी को लेकर रवि और अनुप यादव जिनकी बजरंग डेरी है, उन्होंने वादी के बेटे को जान से मारने की नियत से गोली मार दी, जो वादी के बेटे के हाथ और पैर में लगी है। इस संबंध में थाना एत्माद्दौला पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्रांतर्गत अवैध असलहे से फायर कर युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता के पर्यवेक्षण में थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त धमेंद्र उर्फ लल्ला को नंगला बिहारी के रास्ते पर,पुरानी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धमेंद्र के कब्जे से 01 पल्सर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई व अभियुक्त की निशादेही पर नंगला छदामी के पीछे सीवर प्लांट की बाउड़ी के पास गूलर के पेड़ के नीचे झाड़ी में छिपाया गया घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

video

Pages