आगरा में अवैध तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 11 मार्च 2026

आगरा में अवैध तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार

आगरा में अवैध तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार

आगरा के डौकी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक सवार युवकों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को बाजिदपुर अंडरपास के पास से पकड़ा।

थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि टूंडला की ओर से दो बाइक सवार आ रहे हैं जिनके पास अवैध तमंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बाजिदपुर अंडरपास पर तैनात हो गई। कुछ देर बाद दो बाइक सवार आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए।

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अनुज तोमर पुत्र बहादुर तोमर निवासी साईं नगर, गोपालपुरा रोड, थाना पोरसा, जिला मुरैना और विष्णु तोमर पुत्र ब्रजमोहन तोमर निवासी गांव तेहरा, थाना पोरसा, जिला मुरैना के रूप में बताई। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उनकी कई लोगों से दुश्मनी है, जिसके चलते उन्होंने आत्मरक्षा के लिए राह चलते एक व्यक्ति से चार तमंचे खरीदे थे। उनमें से दो तमंचे उन्होंने अपने पास रखे थे और बाकी दो टूंडला में बेचने आए थे। खरीददार न मिलने के कारण वे वापस घर लौट रहे थे, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

video

Pages