खंदौली में किसानों के साथ बदसलूकी: आलू फेंकने वाले चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग
खंदौली, आगरा - 10 मार्च 2026 को खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर समाजवादी विचारधारा से जुड़े किसान नेता आलू के उचित मूल्य की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें टोल प्लाजा के पास रोक दिया, जिससे हंगामा हो गया। आरोप है कि टोल प्लाजा चौकी इंचार्ज ने किसानों की फसल आलू को पैर से फेंक दिया, जो किसानों के परिश्रम और सम्मान का अपमान है।
इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए किसान पुत्र एवं छात्र नेता अंकित जुरैल ने कहा कि चौकी इंचार्ज का यह व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित चौकी इंचार्ज समस्त किसान समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उनका तत्काल तबादला किया जाए।