आगरा फतेहपुर सीकरी में अवैध गाइड सक्रिय,नहीं खत्म हो रही लपकागिरी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 मार्च 2026

आगरा फतेहपुर सीकरी में अवैध गाइड सक्रिय,नहीं खत्म हो रही लपकागिरी

आगरा फतेहपुर सीकरी में अवैध गाइड सक्रिय,नहीं खत्म हो रही लपकागिरी

आगरा:-फतेहपुर सीकरी के विश्व धरोहर स्थल के बाईपास मोड़ पर अवैध गाइडों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनभर बाईपास मोड़ पर जमावड़ा लगाकर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले कथित अवैध गाइडों की कई तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है और किन स्तरों पर इन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये अवैध गाइड पर्यटकों को भ्रमित कर अपनी सेवाएं थोपते हैं, जिससे पर्यटकों को आर्थिक नुकसान होता है और पर्यटन स्थल की छवि भी प्रभावित होती है। सोशल मीडिया पर बॉबी चौधरी नाम की आईडी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित अवैध गाइड एक ब्लॉगर से तीखी बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

नियमों के अनुसार, केवल अधिकृत गाइड को ही पर्यटकों को मार्गदर्शन की अनुमति है, ऐसे में अवैध गाइडों पर कार्रवाई न होना कई शंकाओं को जन्म देता है। इस पूरे प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान क्यों नहीं लिया जा रहा, यह भी एक बड़ा सवाल है।

video

Pages