आगरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

आगरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में 11/12 मार्च 2026 की रात्रि में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।

परिजनों ने बताया कि मृतका का पुलिस कम्प्यूटर ऑपरेटर जे.बी. गौतम के साथ पिछले 3-4 वर्षों से संबंध था और वह लिव-इन में रह रहा था, लेकिन विवाह से इंकार करने पर महिला क्षुब्ध हो गई थी। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पर अभियोग पंजीकृत किया और जे.बी गौतम को निलंबित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त नगर, कमिश्नरेट आगरा सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतका ने पूर्व में थाना पर किसी भी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नहीं किया था। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गई है।

video

Pages