आगरा में त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर पुलिस ने की पैदल गस्त - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

आगरा में त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर पुलिस ने की पैदल गस्त

आगरा में त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर पुलिस ने की पैदल गस्त

आगरा में आगामी त्योहारों और जुम्मे की नमाज़ के दृष्टिगत शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त नगर आगरा ने सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली मय पुलिस बल के साथ थाना मंटोला क्षेत्र में पैदल गस्त की।

इस दौरान उन्होंने जामा मस्जिद सहित संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गस्त की और क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों के साथ वार्ता करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने के लिए अपील की। पुलिस उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

video

Pages