फतेहपुर सीकरी में कैला देवी पदयात्रा और उर्स मेला के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई चाक-चौबंद
जनपद आगरा:-प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, आगरा आदित्य कुमार द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी कस्बा क्षेत्र में कैला देवी पदयात्रा एवं उर्स मेला के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने कैला देवी पदयात्रा और उर्स मेले को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की।
प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैला देवी पदयात्रा और उर्स मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने मेले के गेट, पार्किंग स्थल और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।