आगरा परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 परिवार
आगरा:-पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में आपसी मतभेदों के चलते अलगाव की ओर बढ़ रहे 5 दंपत्तियों (परिवारों) का कुशल काउन्सलर्स द्वारा परामर्श कराकर पारिवारिक जीवन में पुनः सामंजस्य स्थापित कराया गया। परामर्श की प्रक्रिया के पश्चात पति-पत्नी/परिवारीजनों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का संकल्प लिया, जिससे न केवल परिवार टूटने से बचे, बल्कि उनके बच्चों और परिजनों का भविष्य भी सुरक्षित हुआ।
इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और उनके बीच सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र परिवारों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान है जहां वे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।