शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का भव्य 'रोज़ा इफ़्तार' पार्टी
आगरा महानगर अध्यक्ष (समाजवादी पार्टी) शब्बीर अब्बास द्वारा एक भव्य 'रोज़ा इफ़्तार' पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और समाजवादी पार्टी की एकजुटता और बढ़ती ताकत का अहसास कराया।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पुराने दिग्गजों से लेकर नए ऊर्जावान चेहरों तक, पूरी फौज एक साथ नजर आई। मुख्य रूप से पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, सपा जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन, और पूर्व मंत्री पुष्कर ने शिरकत की।
चिकित्सा और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों में डॉ. अग्रवाल, डॉ. पीयूष प्रसाद और F.H. मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर रेयान फारुकी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। शहर के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं के जोश और आम जनता की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि शब्बीर अब्बास के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महानगर में बेहद मजबूत और आक्रामक स्थिति में है।