पत्नी पर फावड़े से हमला करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा में एक दर्दनाक घटना में पत्नी पर फावड़े से हमला करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। डौकी थाना पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को कौलारा खुर्द पुलिया के पास से पकड़ा।
यह घटना 10 मार्च 2026 को डौकी थाना क्षेत्र में हुई थी। वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन (धर्मेंद्र की पत्नी) 9 मार्च को मायके आई थी। अगले दिन, धर्मेंद्र घर में किसी और को न पाकर अपनी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की। उसने जान से मारने की नीयत से फावड़े से पत्नी के सिर पर वार किया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में मामले के खुलासे के लिए सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद ने डौकी थाने में पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।