युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद आगरा:- जिले के थाना मलपुरा पुलिस टीम ने एक युवती को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट किया है। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि दिनांक 14 फरवरी को युवती के पिता ने थाना मलपुरा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने दर्शाया था कि उनकी पुत्री 6 फरवरी को अभियुक्त सूरज द्वारा अपहरण कर ली गई है।
थाना पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर पिता की तहरीर पर मुकद्दमा संख्या-61/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दिया। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त सैया की देखरेख में उल्लिखित घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना मलपुरा पर टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को घटित पुलिस टीम द्वारा मुकद्दमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज निवासी रोहता चौराहा मंदिर के पास थाना सदर बाजार आगरा को जखौदा पुल के ऊपर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना के दौरान दर्ज मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही मलपुरा पुलिस द्वारा युवती को शकुशल बरामद कर लिया गया है।