थाना पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई:मिलावटी चांदी के सिक्के व ईट बेचने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

थाना पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई:मिलावटी चांदी के सिक्के व ईट बेचने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पिनाहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई:मिलावटी चांदी के सिक्के व ईट बेचने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- जिले के थाना पिनाहट पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए तीन आरोपी मिलावटी चांदी के सिक्के व ईट को बेचने का काम करते थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मिलवाती सिक्के व ईट भी बरामद किए हैं। 

बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त कुशल नेतृत्व में सहायक  पुलिस आयुक्त पिनाहट के देखरेख में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने हेतु थाना पिनाहट पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। और आवश्यक कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। 

इसी क्रम को लेकर गुरुवार को रात्रि में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाए रखने हेतु चैकिंग/गश्त किया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफेद धातु के मिलावटी सिक्कों को बेचने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों- योगेश , शिवम , रवेंद्र को चांदनी चौक के पास चंबल नदी की तरफ जाने वाले रस्ते से घेराबंदी कर दबोच लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 अदद सिक्के (सफेद धातु) 1 अदद सिल्ली सफेद धातु (वजन करीब 839 ग्राम) बरामद हुआ है। उल्लिखित मामले में थाना पिनाहट पर मुकद्दमा संख्या- 36/26 धारा 180/318(2) बीएनएस पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

कार्यवाही के दौरान-प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना पिनाहट आगरा, एसएसआई पंकज कुमार, एसआई अभिषेक सोम, एसआई जयंत पटेल, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार , कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

video

Pages