एवीएमडी इंस्टीट्यूट में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह व वार्षिक परिणाम वितरण संपन्न
आगरा:-एवीएमडी इंस्टीट्यूट में यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) का भी वितरण किया गया।
ग्रेजुएशन समारोह की विशेषताएं
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके साथ ही कक्षा प्लेग्रुप, नर्सरी, एल के जी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व अन्य प्रस्तुतियां भी दी। यूकेजी के बच्चों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को पासिंग सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
अतिथियों के विचार
चेयरमैन वी.के. मित्तल ने कहा कि बच्चों का यह उपलब्धि भरा कदम उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। डायरेक्टर मनीष मित्तल ने शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान ने नन्हे बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
स्टाफ का विशेष सहयोग