आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: बासौनी और पिनाहट थाना प्रभारियों पर गिरी गाज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 मार्च 2026

आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: बासौनी और पिनाहट थाना प्रभारियों पर गिरी गाज

आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: बासौनी और पिनाहट थाना प्रभारियों पर गिरी गाज

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने देहात क्षेत्र के चार थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की है। इस कार्रवाई में बासौनी थाना प्रभारी सतेंद्र पाल और पिनाहट थाना प्रभारी मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पिनाहट थाना की कमान अब निरीक्षक वीरेश पाल गिरी को सौंपी गई है, जबकि बासौनी थाना में उप निरीक्षक प्रवीन्द्र कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा खेरागढ़ थाना में उप निरीक्षक हरीश कुमार को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बमरौली कटारा थाना की जिम्मेदारी उप निरीक्षक दीपक कुमार तिवारी को दी गई है।

इस कदम को पुलिस कमिश्नरेट की सख्ती और जवाबदेही बढ़ाने वाली कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस आयुक्त की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

video

Pages